ग्रेटर नोएडा

भूजल दोहन,नकली खाद्य सामग्री के विरोध में अगस्त क्रांति पर हुआ आंदोलन

ग्रेटर नोएडा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा अगस्त क्रांति 2026 के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन एवं धड़ले से बिक रही नकली खाद्य सामग्री के विरोध में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन कर समस्या के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में बड़े पैमाने पर प्राइवेट बिल्डरों के द्वारा नोएडा,ग्रेटर नोएडा एवं यमुना क्षेत्र में भूजल दोहन कर हमारे प्राकृतिक स्रोतों को नष्ट कर रहे हैं शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन एवं भूजल विभाग भूजल बचाने हेतु कोई सा कम नहीं उठा रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि वही नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं देहात क्षेत्र में बड़े स्तर पर बिक रहे नकली दूध, घी, पनीर, खोया, मिठाइयों एवं अन्य मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों की वजह से लोगों का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।

मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि दादरी, सूरजपुर, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर, नोएडा के विभिन्न सेक्टरों, ग्रेटर नोएडा, तुगलपुर, कासना, जगत फार्म तथा जनपद के अनेक अन्य क्षेत्रों में खुलेआम मिलावटी खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड रहा है।

इस दौरान बलराज हूंन, दिनेश मास्टर,शिवकुमार कसाना, प्रेमराज भाटी, दुलीचंद नागर, पवन यादव, लखमी पंडित, आकाश नागर जग्गू प्रमुख, कमल नागर, राजे नागर, नबाब सिंह नागर, सुशील नागर, नितिन नागर, मोहित नागर, महेश नागर, निशांत तिवारी, तेजवीर चौहान, विजय प्रताप, मलखान यादव, वरुण नागर शेखर नागर, शादीराम, हुकुम सिंह, पुष्पेंद्र पंडित, राजपाल भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!