बुलन्दशहर

नामित सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत में नामित तीनों सभासदों ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ उप जिलाधिकारी सदर अंगद यादव ने दिलाई। पूर्व चेयरमैन और नव नियुक्त नामित सभासद राजकुमार लोधी ने नगर पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचारऔर घोटालों पर खुलकर बोलते हुए उनका डटकर विरोध करने की बात कही।

नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हाल ही में शासन द्वारा मनोनीत सभासद राजकुमार लोधी, प्रेम सैनी और नरेश तायल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ एस डी एम सदर अंगद यादव ने दिलाई। सभी सभासदों ने हिंदी में शपथ ली।विधायक संजय शर्मा ने विडियो किलिंग के माध्यम से नव नियुक्त नामित सभासदों को बधाई दी।

सभासदों को भाजपा का पटका पहनाकर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व में काफी चर्चित रहे नगर पंचायत के डीजल पेट्रोल खरीद में धांधली और अस्थाई कान्हा गौशाला में घोर भृष्टाचार को नाकाबिले बर्दाश्त बताते हुए पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने डट कर विरोध करने की बात कही। अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने गौशाला प्रबंधक की देखरेख के लिए सात सदस्यीय समिति बनाये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सलमा कुरैशी,ई ओ सेवा राम राजभर ओमप्रकाश गौतम सभासद पति शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती, सभासद महेश लोधी, हिना, हरीश लोधी, अब्दुल्ला कुरैशी, तमाम कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर  राजेन्द्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!