शिक्षण संस्थान

जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर का अभिनंदन करते हुए दी शुभकामनाएं

ग्रेटर नोएडा:आज जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक(DIOS) श्रीमान चंद्रशेखर जी का जनपद में कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए अग्रिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

इसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं के विषय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय से एवं लेखा कार्यालय में पिछले वर्ष का DA एरियर भुगतान,अन्य एरियर भुगतान, जनगणना ड्यूटी के सापेक्ष अर्जित अवकाश, जनगणना ड्यूटी के मानदेय का समय पर भुगतान एवं जनगणना ड्यूटी करते समय दुर्घटना का शिकार होने वाली संगीता मैडम के परिजनों को प्रशासन या मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के मुद्दों पर अपर जिलाधिकारी कार्यालय में सकारात्मक वार्ता हुई।

लेखा कार्यालय में पिछले वर्ष के DA एरियर बनाने का कार्य शुरू हो गया है जिसका जल्द भुगतान कर दिया जायेगा। शिक्षकों के अन्य पेंडिंग एरियर के भुगतान के बारे में डेडलाइन दे दी गयी है अगर सभी का निर्धारित समय पर एरियर भुगतान नहीं होता है या जानबूझकर बार बार रिजेक्ट किया जाता है तो संगठन लेखा विभाग के खिलाफ जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन देगा।

इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर, मेरठ मण्डल के अध्यक्ष उमेश राठी, जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर एवं कोषाध्यक्ष सत्यपाल लोहिया मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!