गाजियाबाद

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया शीतल जल वितरण

गाजियाबाद:गंगा दशहरा के पावन पर्व पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद गाजियाबाद द्वारा जिला अध्यक्ष संदीप बंसल जी के नेतृत्व में जिला कार्यालय, 50 नया गंज, गाजियाबाद पर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल (छबील) का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संदीप बंसल जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा एवं परोपकार का विशेष महत्व है। गंगा दशहरा के अवसर पर जल सेवा का आयोजन मानवता की सेवा एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल जल ग्रहण किया तथा व्यापार मंडल के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

जल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  राजन बंसल, श्री अनमोल बंसल, श्री संजय गुप्ता, श्री अनिल गर्ग, श्री प्रेम प्रकाश चीनी एवं श्री सोनू सैनी सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना एवं सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। व्यापार मंडल द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहते हैं!

रिपोर्टर राहुल कंसल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!