शौर्य यात्रा में इक्यावन मीटर तिरंगा लेकर चले देश प्रेमी
शान से निकली औरंगाबाद में तिरंगा यात्रा,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शशी शर्मा ने किया नेतृत्व

औरंगाबाद (बुलंदशहर)भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित आप्रेशन सिंदूर की गौरवशाली गाथा की प्रतीक तिरंगा यात्रा कस्बे में शान ओ शौकत से निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशी शर्मा, जिला महामंत्री कल्पना शर्मा एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण इक्यावन मीटर तिरंगा रहा जिसे सैकड़ों देशप्रेमी हाथों में उठाए चल रहे थे।
यात्रा का शुभारंभ रविवार की सांय ऋषि पाल भड़ाना के बालका रोड़ स्थित आवास से किया गया। यात्रा में शामिल हजारों लोग तिरंगा लहराते देश भक्ति के नारे बुलंद करते चल रहे थे। कस्बा वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दुली चंद सैनी,डा गजेंद्र लोधी,डा ईश्वर चंद्रा, जयचंद गूर्जर ,ओमप्रकाश गौतम प्रदीप लोधी एडवोकेट जयप्रकाश गुप्ता बौबी शर्मा कैलाश कुमार अग्रवाल,हेमंत गुप्ता,मोहक बंसल डॉ अशोक लोधी पवन लोधी पिंटू ठाकुर, जतिन ठाकुर हरीश लोधी नरेश तायल अर्जुन सिंह गौरव लोधी डालचंद प्रजापति अमित कश्यप डौली कश्यप मणि प्रताप चौहान ज्ञानेंद्र भारद्वाज देवी सरन लोधी प्रवेश लोधी अंकुर गुप्ता दीपक अग्रवाल डॉ प्रमोद लोधी गोविंद लोधी अंकुर अग्रवाल एडवोकेट आदि हजारों लोग मौजूद रहे
थाना प्रभारी वरुण शर्मा वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार कस्बा चौकी प्रभारी नीटू मलिक एस आई अंकित कुमार हैड कांस्टेबल गौरव कुमार सतेंद्र कुमार सिंह कांस्टेबल सुशांत कुमार भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल