ग्रेटर नोएडा
विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में हुआ विशेष सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर यू.के.जी. कक्षा द्वारा विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे काले और पीले रंग के वस्त्र पहनकर मधुमक्खी की वेशभूषा में अत्यंत आकर्षक लग रहे थे और उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस दौरान बच्चों को बताया गया कि हमें शहद मधुमक्खी से प्राप्त होता है और उन्होंने मधुमक्खी पर आधारित रचनात्मक क्राफ्ट भी बनाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने बच्चों को मधुमक्खी के जीवन, उसके महत्व तथा शहद के स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में जानकारी दी और संदेश दिया कि हमें अपने आसपास के जीव-जंतुओं से प्रेम करना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। बच्चों के लिए यह दिन ज्ञानवर्धक एवं यादगार रहा।






