पब्लिक इंटर कॉलेज में ग्रीष्मावकाश से पूर्व अभिभावक बैठक का हुआ आयोजन

जहांगीरपुर:आज पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में शैक्षिक सत्र 2025 – 26 मई माह की एक एक मासिक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने आए हुए सभी अभिभावकों से शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए सुझाव देने को कहा । प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी अभिभावकों को विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम से अवगत कराते हुये जानकारी दी कि अबकी बार संस्था का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 97% तथा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92% रहा है जिसमें विद्यालय के शिक्षक /शिक्षिकाओं के साथ साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है ! जिसकी सभी अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की और जोरदार तालियाँ बजाकर प्रधानाचार्य और समस्त विद्यालय परिवार के मनोबल को बढ़ाया।

प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि आप अपने बच्चों को समय अवश्य दें तथा प्रतिदिन उनका गृहकार्य भी अवश्य चैक करें ! बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन व साफ सफाई की विशेष रुप से सराहना की ! जुलाई मास में विद्यार्थिओं के पठन पाठन को सुचारू ढंग से संचालन के लिये अतिरिक्त आवश्यक शिक्षकों की व्यवस्था पर एक बार पुनःगम्भीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया जिसके लिये सभी अभिभावकों ने अपने विचार साझा करते हुये अच्छे अध्यापक मानदेय पर रखने के लिये सुझाव दिया तथा उनके लिये आर्थिक सहयोग करने का वादा भी किया है ताकि विद्यार्थिओं के लिये पठन पाठन में कोई भी परेशानी उत्पन्न न हो ! इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बैठक में पधारे सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ! बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ साथ वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , यतेन्द्र कौशिक, राजकुमार आर्य व सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे ,






