दनकौर

किसान इंटर कॉलेज पारसौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

दनकौर:आज 26 जनवरी 2026 को 77 वा गणतंत्र दिवस किसान इंटर कॉलेज पारसौल गौतम बुध नगर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह प्रबंधक श्री धर्मपाल सिंह , श्री देवेंद्र नेताजी , देवेंद्र कुमार शर्मा सभापति, एडवोकेट मनवीर सिंह जी , श्री अनूप मलिक जी एवं क्षेत्र से अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम का संचालन श्री संजीव कुमार ने किया । इस अवसर पर शिक्षकों ने , समाज से आए अन्य लोगों ने गणतंत्र दिवस एवं संविधान पर अपने विचार व्यक्त किए । छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुत किये। अंत में प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह ने सभी का कार्यक्रम में अपनी। उपस्थित से शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया,

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!