परवाना ग्राम पंचायत को दूसरी बार मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार
उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट

औरंगाबाद (बुलंदशहर) ग्राम पंचायत परवाना महमूद पुर को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस ग्राम पंचायत को दूसरी बार यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विकास खंड जहांगीराबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत परवाना महमूद के ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह लोधी को दूसरी बार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व वर्ष 2022-23 में भी इस ग्राम पंचायत को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर डॉ पीतम सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जनपद के खुर्जा ब्लाक की शहजादपुर किनैनी ग्राम पंचायत को प्रथम, बुलंदशहर ब्लाक के काजमपुर देवली को द्वितीय तथा परवाना महमूदपुर ग्राम पंचायत को तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। विदित हो कि प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है और पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है जिससे गांव का और अधिक विकास संभव हो सके।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल