दिल्ली एनसीआर

पॉपआइज़® ने लॉन्‍च किया ‘5 बोल्‍ड फ्लेवर्स ऑफ पनीर’  

लुसियाना:पांच नए पनीर बर्गर के साथ अपने वेजीटेरियन मेन्‍यू को दिया नया स्‍वाद: लुसियाना के मशहूर फ्राइड चिकन ब्रांड पॉपआइज़® ने भारत में अपनी अब तक की सबसे बड़ी पनीर बर्गर रेंज ‘5 बोल्‍ड फ्लेवर्स ऑफ पनीर’ लॉन्च की है। कंपनी ने पांच इंटरनेशनल फ्लेवर वाली इस नई रेंज के जरिए अपने वेजीटेरियन मेन्यू को और मजबूत किया है। इसमें पॉपआइज़® के सिग्नेचर बोल्ड टेस्ट को भारत के लोगों की सबसे पसंदीदा शाकाहारी चीज़, पनीर के साथ नए फ्लेवर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है।

भारत में वेजीटेरियन फूड (शाकाहारी खानपान) की पसंद तेजी से बदल रही है। लोग अब पारंपरिक विकल्पों के साथ-साथ नए और इंटरनेशनल फ्लेवर भी आज़माना चाहते हैं, लेकिन परिचित स्वाद से समझौता किए बिना। पनीर लंबे समय से भारतीयों का पसंदीदा शाकाहारी विकल्प रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पॉपआइज़® ने अपने वैश्विक फ्लेवर अनुभव को पनीर के साथ जोड़कर यह नई रेंज पेश की है।

नई रेंज में बोल्‍ड पनीर, क्‍लासिक पनीर, अमेरिकन मयो पनीर बर्स्‍ट, हैबोनेरो पनीर बर्स्‍ट और कोरियन पनीर बर्स्‍ट शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह देश में किसी भी क्यूएसआर ब्रांड की सबसे बड़ी पनीर बर्गर रेंज में से एक है। इस रेंज में पारंपरिक स्वाद से लेकर इंटरनेशनल फ्लेवर तक कई विकल्प दिए गए हैं। हर बर्गर को पॉपआइज़® के सिग्नेचर बोल्ड टेस्ट के साथ तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को पनीर का स्वाद नए-नए फ्लेवर में लेने का मौका मिल सके।

लॉन्च पर पॉपआइज़® इंडिया के ईवीपी एवं चीफ बिजनेस ऑफिसर विभोर गुप्ता ने कहा, “पॉपआइज़® में हमारा हमेशा से मानना रहा है कि बेहतरीन स्वाद महज कुछ विकल्पों तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमारी पहचान भले ही फ्राइड चिकन से रही हो, लेकिन हम यह भी समझते हैं कि भारत के शाकाहारी ग्राहक भी अपने भोजन में नए स्वाद, विविधता और अलग अनुभव चाहते हैं। पनीर देश के सबसे पसंदीदा शाकाहारी खाद्य पदार्थों में से एक है। ‘5 बोल्‍ड फ्लेवर्स ऑफ पनीर’ के जरिए हमने पनीर के परिचित स्वाद को इंटरनेशनल फ्लेवर के साथ नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। यह भारत में हमारी अब तक की सबसे बड़ी पनीर पेशकश है और भारतीय ग्राहकों के लिए अपने वेजीटेरियन मेन्यू को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम भी है।”

इस लॉन्च के प्रचार के लिए पॉपआइज़® ने कॉमेडियन आकाश गुप्ता के साथ साझेदारी की है, जो पनीर के प्रति अपने लगाव के लिए भी जाने जाते हैं। डिजिटल कैम्‍पेन में आकाश गुप्ता पॉपआइज़® की इस चुनौती को स्वीकार करते नजर आएंगे कि क्या यह रेंज वाकई भारत का सबसे बोल्ड पनीर बर्गर अनुभव दे सकती है। इस कैम्‍पेन को इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी का भी सहयोग मिलेगा। इसके जरिए कंपनी बोल्ड वेजीटेरियन फ्लेवर को लेकर लोगों के बीच चर्चा बढ़ाने के साथ-साथ अपनी अलग मार्केटिंग पहचान को भी मजबूत करना चाहती है।

पॉपआइज़® के हर नए इनोवेशन में बोल्ड फ्लेवर हमेशा सबसे आगे रहा है। अपनी अब तक की सबसे बड़ी पनीर बर्गर रेंज के साथ कंपनी भारतीय ग्राहकों की बदलती और अलग-अलग तरह की खानपान पसंद को ध्यान में रखते हुए अपने मेन्यू का विस्तार कर रही है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को वही खास स्वाद अनुभव देना है, जिसने पॉपआइज़® को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय क्यूएसआर ब्रांड्स में अपनी अलग पहचान दिलाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!