सुरक्षा पहले, पढ़ाई बाद में – गुप्ता क्लासेज ने दिखाई मिसाल

मेरठ:लखनऊ में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, लेकिन मेरठ के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान गुप्ता क्लासेज ने समय रहते सतर्कता दिखाकर छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि साबित किया है। हादसे से पहले ही संस्थान प्रबंधन ने यह महसूस कर लिया था कि शिक्षा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी उतना ही जरूरी है।

इसी सोच के साथ गुप्ता क्लासेज में छात्रों के लिए विशेष फायर सेफ्टी ट्रेनिंग और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल के दौरान फायर डिपार्टमेंट के प्रशिक्षकों ने छात्रों को आग लगने की स्थिति में बिना घबराए सुरक्षित बाहर निकलने का तरीका, Fire Extinguisher का सही उपयोग और आपातकालीन निकासी द्वार की जानकारी प्रैक्टिकल रूप से दी। डायरेक्टर डॉ आलोक गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई तो जीवन बनाने के लिए है, लेकिन अगर जीवन ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो पढ़ाई का कोई अर्थ नहीं। गुप्ता क्लासेज के इस कदम की अभिभावकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने सराहना की है। संस्थान की डायरेक्टर डॉ रितु गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी छात्रों की सुरक्षा के लिए ऐसे प्रशिक्षण लगातार कराए जाते रहेंगे।






