जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल विद्यालय द्वारा विज्ञान संग्रहालय और राष्ट्रीय बाल भवन शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल विद्यालय द्वारा एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें दिनांक 23 जुलाई 2026 को विज्ञान संग्रहालय और दिनांक 24 जुलाई 2026 को कक्षा 1से 5 तक के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रुचि तथा वैज्ञानिक सोच का विकास करना और कक्षा के बाहर व्यावहारिक एवं रचनात्मक सीखने का अवसर प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, उपकरण, प्रयोग तथा आकर्षक प्रदर्शनों को उत्सुकता के साथ देखा। बाल भवन में विद्यार्थियों ने मिनी चिड़ियाघर, टॉय ट्रेन, फिश एक्वेरियम , ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आनंद लिया। यह भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक और यादगार रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुशासन का पालन किया तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरे भ्रमण का आनंद लिया।






