चामुंडा मंदिर कमेटी के सेवादारों ने वृद्ध आश्रम में की सेवा
भोजन प्रसादी के साथ दवायें वितरित कर किया पुन्य अर्जित

औरंगाबाद( बुलंदशहर )चामुंडा मंदिर कमेटी के सेवादार जवाहर लाल सैनी के नेतृत्व में सेवादारों की टोली ने जहांगीराबाद आवासीय वृद्धाश्रम पहुंच कर वहां मौजूद सभी वृद्धजनों को सब्जी पूरी छोले चावल खीर रायता आदि का स्वादिष्ट भोजन प्रसादी कराकर उनका आशीर्वाद पाया। सेवादारों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्व जनों का स्वास्थ्य जाना और आवश्यकता अनुसार दवायें,कफ सीरप, आदि उपलब्ध कराये।
उल्लेखनीय है कि ग्राम चरौरा मुस्तफाबाद निवासी जवाहर लाल सैनी चामुंडा मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष के साथ साथ समाज और दीन दुखी की सेवा में समर्पित भाव से लगे रहे हैं। गौशाला में पशुओं को हरा चारा, विभिन्न अवसरों पर भंडारा भोजन प्रसादी, वृद्धाश्रम में मानव सेवा और गरीब असहायों की त्वरित सेवा सहायता के चलते काफी लोकप्रियता अर्जित करते आ रहे हैं।
पवन थोर, कर्मवीर भड़ाना रजनीश सिंह लोधी नूतन सैनी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






