हिंदी दिवस के अवसर पर जीडी गोयंनका पब्लिक स्कूल में हुआ विशेष प्रार्थना सभा

ग्रेटर नोएडा:हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं हिंदी भाषा की महत्ता पर आधारित सुंदर विचारों के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए I सभा में विद्यार्थियों द्वारा कविता-पाठ, भाषण एवं हिंदी भाषा पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिक्षिका ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और पहचान की अभिव्यक्ति है।”
सभा का समापन हिंदी भाषा के सम्मान एवं उसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लेते हुए किया गया। यह विशेष सभा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और आनंदपूर्ण अनुभव रही।






