उत्कृष्ट सम्मान:सुश्री गार्गी घोष कानसाबानिक को “प्रधानाचार्या ऑफ द ईयर – 2026” के सम्मान से नवाज़ा
एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या, सुश्री गार्गी घोष कानसाबानिक ने फिर बढ़ाया अपने क्षेत्र का मान

दनकौर: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल, ग्रेटर नोएडा की ओजस्वी, प्रतिभा की धनी प्रधानाचार्या, सुश्री गार्गी घोष कानसाबानिक अपनी योग्यता को लेकर एक बार फिर चर्चा में है समय-समय पर अपनी योग्यता के बल पर अपने विद्यालय एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करती रही हैं ,
एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या, सुश्री गार्गी घोष कानसाबानिक को एक बार फिर गौर सिटी-1, ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सरोवर प्रीमियर होटल में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन 2026 में प्रतिष्ठित “प्रधानाचार्या ऑफ द ईयर – 2026” के सम्मान से नवाज़ा गया है।
यह उल्लेखनीय सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान का गौरवपूर्ण प्रमाण है। उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन निरंतर एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल परिवार को उत्कृष्टता एवं नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर कर रहा है।
इस अत्यंत योग्य एवं गौरवपूर्ण सम्मान के लिए स्कूल के संचालक श्री शशि गर्ग सहित समस्त विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी,






