बुलन्दशहर

रायबहादुर की पुन्य तिथि पर शिक्षकों, कर्मचारियों ने किये श्रृद्धा सुमन अर्पित 

दो मिनट का मौन रख दी भाव पूर्ण श्रृद्धांजलि 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के शिक्षक शिक्षिकाओं और तमाम स्टाफ ने अपने विद्यालय संस्थापक रायबहादुर स्वर्गीय चौधरी अमर सिंह जी की इक्यानवें वीं पुण्यतिथि पर कालेज परिसर स्थित समाधि पर पहुंचकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखकर रायबहादुर को मौन श्रद्धांजलि दी गई।

कालेज की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर निशा चौधरी की अगुवाई में तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं कालेज स्टाफ और रायबहादुर के परिजनों ने संस्थापक जी की समाधि पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धा पूर्वक नमन किया। प्राचार्या ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले रायबहादुर चौधरी अमर सिंह जी का स्वर्ग वास 17 जून 1935 में हुआ था। उनका जीवन समाज सेवा शिक्षा नैतिक मूल्यों और मानवता के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

दो मिनट का मौन रखकर रायबहादुर चौधरी अमर सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभी उपस्थित जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सदैव समाज हित में काम करने का संकल्प लिया।

कालेज परिसर स्थित रायबहादुर की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर निशा चौधरी, प्रोफेसर एसके बैरागी डॉ अरुण कुमार डॉ जनमेजय शुक्ला डॉ अंजना खोलिया अरुण कुमार मिश्र शेखर त्यागी मुल्क राज अभय श्रीवास्तव पुष्पेन्द्र मलिक रोहतास तरुण कुमार और संस्थापक परिवार के सिंधुल सिरोही,भवतोष चौधरी अशोक तेवतिया आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!