बुलन्दशहर

अवैध कब्जे दारों को अधिशासी अधिकारी ने स्वयं कब्जे हटाने के लिए कराये नोटिस तामील, उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नगर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए अधिशासी अधिकारी ने स्वयं कब्जे हटाने के लिए नोटिस तामील कराये। निर्धारित अवधि में कब्जे ना हटाने पर नगर पंचायत स्वयं अवैध कब्जे हटायेगी। उक्त कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई।

कस्बे के जहांगीराबाद रोड पर नगर पंचायत की गाटा संख्या 1758 में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला अब पुनः गरमा गया है। माननीय उच्च न्यायालय ने नगर पंचायत औरंगाबाद को उक्त कब्जे हटाने के लिए निर्देश दिए थे। उक्त आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे दारों को स्वयं अपने आप कब्जे हटाने के नोटिस तामील कराये। अवैध कब्जे दारों को दिये गये नोटिस में निर्धारित अवधि में स्वयं कब्जे ना हटाने पर नगर पंचायत द्वारा स्वयं कब्जे हटाने की चेतावनी दी है। नोटिस तामील करने वालों में अंतराम भट्टे वाले,कंछिद, सुनील, सतीश , भूपेंद्र, गुरुमुख, नेमपाल सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल रहे। नेमपाल सिंह और गुरुमुख नगर पंचायत औरंगाबाद में ही कार्यरत हैं।

थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान कस्बा इंचार्ज आदेश कुमार नगर पंचायत कर्मचारी विजय सिंह आदि ई ओ सेवा राम राजभर के साथ रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!