ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईपीयू, 6सी) में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए “ करवां 2K26 फेयरवेल समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईपीयू, 6सी) में अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह “करवां 2K26” का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री बी.एल गुप्ता , प्रबंधन सदस्य श्रीमती साक्षी गुप्ता एवं श्रीमती नेहा गुप्ता , तथा संस्थान निदेशक डॉ . सोमेंद्र शुक्ला ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं प्रेरणादायक संदेश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर हर्ष राज (विधायक जी) उपस्थित रहे। उनकी प्रेरक बातों और विद्यार्थियों के साथ संवाद ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में वेदांत को मिस्टर फ्रेशर तथा श्रेया भट्टाचार्य को मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया।
साक्षी कोंटाला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए स्टार ऑफ द इवेंट चुना गया, वहीं बेस्ट ड्रेस्ड का खिताब साक्षी एवं हुमाक्ष को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री बी.एल. गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईपीयू, 6सी) विद्यार्थियों के लिए सदैव परिवार की तरह रहेगा और वे अपने भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
समारोह का समापन भावुक पलों के साथ हुआ, जहां विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन की सुनहरी यादों को संजोते हुए एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।






