बुलन्दशहर

विद्युत करंट लगने से मासूम की दुखद मौत 

गांव औलीना में समरसेबल चालू करने के दौरान हुआ हादसा 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औलीना में समरसेबल चालू करने गए ग्यारह साल के कुनाल की विद्युत करंट की चपेट में आने से दुखदाई मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव औलीना में राजकुमार का पुत्र कुनाल उम्र लगभग ग्यारह वर्ष जो कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था बुधवार की सायं घर का पानी भरने के लिए समरसेबल चालू करने गया। लेकिन इसी बीच उसे जोरदार करंट लगा और वो चीखने लगा। बालक की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे विद्युत तारों से अलग किया और तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक का शव गांव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। बालक की असामायिक दुखद मौत से गांव में शोक व्याप्त है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!