बुलन्दशहर

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वेंटस सदन अव्वल 

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वेंटस सदन प्रथम स्थान पर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। उन्होने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन के साथ साथ समाचार पत्रों पुस्तकों और समसामयिक घटनाचक्र से भी अधिक से अधिक जुड़ें। सर्वांगीण विकास और भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सामान्य ज्ञान मजबूत आधार होता है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों एक्वा,इग्निस,टेरा एवं वेंटस सदन के प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास उत्साह और टीम भावना के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में पूछे गए रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। कक्षा के अन्य साथियों ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

निर्णायक मंडल ने प्राप्त अंकों के आधार पर वेंट्स सदन को विजयी घोषित किया। प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने विजेताओं को टृाफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

कार्यक्रम का संचालन दीपा कंसल और कंचन ने संयुक्त रूप से किया। प्रमोद कुमार जोशी लोकेश वर्मा रश्मि शर्मा एवं अवनी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!