
औरंगाबाद (बुलंदशहर )भारत विकास परिषद गौरव शाखा बुलंदशहर के अध्यक्ष पद पर समाजसेवी विजय गर्ग को मनोनीत किया गया। शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित दायित्व धारियों को शपथ दिलाई गई।

भारत विकास परिषद गौरव शाखा बुलंदशहर का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को मामन चौराहा बाईपास स्थित होटल संस्कार में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल, प्रांतीय सहसंयोजक अंकुर अग्रवाल प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। सभी उपस्थित लोगों ने वंदेमातरम् गीत गायन करके मां भारती को पुष्प अर्पित कर चरण वंदना की।
सी ए मनीष मांगलिक ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर महात्मा गौतम बुद्ध जी के जीवन और उनके समाज व मानव कल्याण हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने महात्मा बुद्व के आदर्शों पर चलकर व्यक्तिगत स्वार्थ और हितों का परित्याग कर देश-समाज और असहायों के हितार्थ समर्पित होकर कार्य करने की अपील की।
सत्र 2026-27 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ,अध्यक्ष विजय गर्ग कोषाध्यक्ष दुष्यंत मांगलिक एवं सचिव के डी गुप्ता को प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने पद और दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय गर्ग ने गत वर्ष संपन्न हुए समाज सेवा कार्यों की आख्या प्रस्तुत की। उन्होने आगामी कार्यक्रमों में सभी से सहयोग मांगा और संगठन को अधिक ऊर्जावान बनाने का संकल्प लिया।
संगठन का विस्तार करते हुए प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने सी ए दयाशंकर गिरी,संजय गोयल राजकुमार वर्मा आशीष भार्गव मुकेश शर्मा एवं राकेश सिंघल को सदस्यता प्रदान कर सेवा भाव से कार्य करने की शपथ ग्रहण कराई।
इस अवसर पर मजदूर दिवस के उपलक्ष में एक दर्जन मजदूरों को टिफिन देकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विभिन्न शाखाओं से पधारे सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन मनीष मांगलिक एवं राजेन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। डॉ अनिल कुमार ओमप्रकाश जालान, सुशील गर्ग राकेश मित्तल सीमा गर्ग मुकुल गोयल नंदकिशोर गोयल रेनू गर्ग मानसी गर्ग नीरु गर्ग वर्षा गोयल सजल गर्ग पूनम मांगलिक आदि सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजकों ने आगंतुक अतिथियों को सहभोज कराकर कार्यक्रम का समापन किया।
जयपुर राजेंद्र अग्रवाल






