बुलन्दशहर

नाती पोते वाली महिला प्रेमी युवक संग फ़ुर्र

पहले भी भाग चुकी है उक्त महिला परिजनों में हड़कंप

औरंगाबाद (बुलंदशहर) एक कहावत है बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम इसी कहावत को चरितार्थ कर दिया नाती-नातिन पोती पोते वाली पचपन साल की महिला ने जब वो तीस बरस के एक प्रेमी युवक के साथ भाग खड़ी हुई। फिलहाल प्रेमी युगल का कोई अता-पता नहीं चल सका है जिसके चलते महिला के सुसराल और मायके दोनों ही के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजावली निवासी एक महिला की शादी थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोड़ा शमसाबाद में अरसे पहले हुआ था। महिला के चार पुत्र और एक लड़की है। एक लडके को छोड़ कर सभी बच्चों की शादी हो चुकी है और उन सभी के भी बाल बच्चे हैं। नाती पोते वाली उक्त महिला को अपने से पच्चीस साल छोटे तीस बरस के एक युवक जो कि कुरैना थाना कोतवाली जहांगीराबाद का रहने वाला बताया जाता है , से इस कदर लगाव हुआ कि वह उसके संग जीने मरने की कसम खाकर लगभग एक पखवाड़े पूर्व भाग खड़ी हुई।महिला को गायब पाकर उसके परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन लापता महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला पहले भी अपने किसी प्रेमी के साथ भाग गई थी लेकिन तब वह दो तीन दिन बाद वापस लौट आई थी।पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!