दनकौर

डायट प्राचार्य के मार्गदर्शन में माध्यमिक शिक्षकों हेतु NCERT द्वारा प्रदत्त आधारभूत शिक्षण कौशल प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

दनकौर:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर, गौतमबुद्ध नगर में डायट प्राचार्य के मार्गदर्शन में माध्यमिक शिक्षकों हेतु NCERT द्वारा प्रदत्त आधारभूत शिक्षण कौशल प्रशिक्षण का आयोजन  28 सितंबर से 30 सितंबर तक किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं उपयोगिता को समझते हुए इसे सभी शिक्षकों तक पहुँचाने पर बल दिया।

प्रशिक्षण में नोडल की भूमिका श्री नियाज वारिस वारसी द्वारा निभाई गई, जबकि संदर्भदाता के रूप में श्री वेद प्रकाश मौर्य, श्रीमती नीता सिंह एवं श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने प्रस्तुतीकरण एवं परिचर्चा का संचालन किया।

वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल कुमार ने प्रशिक्षण को धरातल पर उतारने पर जोर देते हुए शिक्षकों को प्रेरित किया और कहा कि प्रशिक्षण की वास्तविक सफलता उसके क्रियान्वयन और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर निर्भर करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!