सेक्टर-137, एक्सोटिका फ्रेस्को में यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने RWA प्रतिनिधियों के लिए DG Set Workshop की आयोजित

नोएडा : नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशंस (NOFAA) के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) द्वारा आज हाई-राइज सोसाइटीज में प्रदूषण नियंत्रण और DG Set के सुरक्षित एवं जिम्मेदार संचालन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एक्सोटिका फ्रेस्को, सेक्टर-137, नोएडा में किया गया।
कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी श्री रितेश तिवारी जी ने किया। विभाग की ओर से श्री किशन सिंह जी भी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र में सेक्टर-137 की लगभग सभी सोसाइटीज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सत्र में हाई-राइज सोसाइटीज में प्रदूषण कम करने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की गई, जिसमें स्वच्छ ईंधन का उपयोग, DG Set से होने वाले उत्सर्जन पर नियंत्रण, ध्वनि प्रदूषण को कम करना तथा DG Set एवं अन्य उपकरणों का नियमित रखरखाव प्रमुख रूप से शामिल रहा।
अधिकारियों ने DG Sets के जिम्मेदार संचालन और लागू प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुपालन के महत्व पर भी जानकारी साझा की।
NOFAA के महासचिव श्री सुरोजीत दासगुप्ता ने कहा “हाई-राइज सोसाइटीज प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। NOFAA के अनुरोध पर इस उपयोगी जागरूकता सत्र के आयोजन के लिए हम UPPCB और श्री रितेश तिवारी जी का आभार व्यक्त करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों को अन्य सोसाइटीज तक भी ले जाने का हमारा प्रयास रहेगा।”
एक्सोटिका फ्रेस्को AOA की अध्यक्ष श्रीमती कविता कुमार राजेश ने कहा कि “यह हमारे निवासियों और RWA टीम के लिए बेहद उपयोगी और जानकारीपूर्ण सत्र रहा। नियमित रखरखाव, उत्सर्जन नियंत्रण और DG Set के जिम्मेदार संचालन जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम प्रदूषण कम करने में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।”
NOFAA हाई-राइज सोसाइटीज में पर्यावरण जागरूकता, प्रदूषण नियंत्रण और नियामकीय अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित सरकारी विभागों और सदस्य AOAs के साथ निरंतर सहयोग करता रहेगा।






