भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री के पिता का हुआ स्वर्गवास ,कस्बे में दौड़ी शोक की लहर
गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों लोगों ने लिया अंतिम संस्कार में हिस्सा

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुदित गोस्वामी के पिता राकेश गोस्वामी का रविवार की भोर में स्वर्गवास हो गया। उनकी आयु लगभग 55 वर्ष थी और वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।उनके निधन का समाचार मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना जताते हुए शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार अजीजाबाद स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मुदित गोस्वामी ने दी।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी, प्रवेंद्र लोधी, अर्चना शर्मा, नरेश तायल मनोज चौहान गिरीश लोधी मनोज गुप्ता महेश लोधी अनिल गोस्वामी सचिन वर्मा राजाराम सैनी ओमप्रकाश आर्य आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






