दनकौर मंडल अध्यक्ष पद के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भरे गए नामांकन
एक नाम पर नहीं बनी सहमति अध्यक्ष पद के लिए भरे गए 10 फॉर्म

दनकौर: आज कस्बा दनकौर में सलापुर रोड पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मंडल अध्यक्ष पद हेतु नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़-चलकर भाग लिया पर एक नाम पर सहमति ने होने के कारण अब ऊपर से ही नियुक्ति होने की संभावना जताई जा रही है,
भाजपा दनकौर मंडल महामंत्री अमित नगर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अद्भुत कार्यशैली और अनुशासन का एक और प्रमाण है संगठन पर्व, जो सदस्यता अभियान के बाद संगठनात्मक मजबूती के लिए समर्पित है। इस पर्व के अंतर्गत सभी स्तर के अध्यक्षों का चयन किया जा रहा है, जिसमें बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी अध्यक्ष का चयन शामिल है।
आज जिला गौतम बुद्ध नगर के दनकौर मंडल में मंडल अध्यक्ष के चयन हेतु नामांकन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें 10 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया:हरिदास शर्मा , अमित नगर , नीरज शर्मा,संजय शर्मा , रिंकू चौहान , अजीत चौहान , गजेंद्र वाल्मीकि , अतुल मित्तल , संदीप गर्ग , नितिन कुमार
कार्यक्रम में उपस्थित सम्माननीय पदाधिकारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान दनकौर मंडल के प्रभारी सुनील भाटी दनकौर मंडल के पदाधिकारी, और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस नामांकन प्रक्रिया को सफल और पारदर्शी बनाने में अपना योगदान दिया व सभी नामांकनकर्ताओं को शुभकामनाएं दी
महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व केवल चुनाव प्रक्रिया नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की कर्मठता और समर्पण का उत्सव है। मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सभी सम्माननीय उम्मीदवारों को शुभकामनाएं अग्रिम बधाई जो भी इन 10 में से मंडल अध्यक्ष के रूप में चुने जाएंगे, उन्हें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से अग्रिम बधाई! आपके नेतृत्व में मंडल और अधिक सशक्त होगा और पार्टी की विचारधारा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।