बुलन्दशहर

चारागाह की जमीन पर दबंगों ने किया जबरन कब्जा 

ग्राम प्रधान ने लगाई एस डी एम स्याना से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार , लेखपाल ने जताई अनभिज्ञता

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) औरंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा शमसाबाद में गाटा संख्या 4 में चारागाह की भूमि है। इस भूमि के एक हिस्से में लेखपाल की शह पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह ने उप जिलाधिकारी स्याना को लिखित शिकायती पत्र देकर उक्त अवैध कब्जे को हटवाने तथा आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

दूसरी ओर लेखपाल राजीव कुमार ने कहा है कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!