दनकौर

डूंगरपुर रीलका में लगी आग दर्जनों बिटोला जलकर हुए स्वाहा 

दनकौर :शुक्रवार 28 मार्च को दनकौर कोतवाली के डूंगरपुर रीलका गांव में आग लग गई किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह को फोन कर आग लगने की जानकारी दी थाना प्रभारी द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए रीलका गांव में भेजा गया यह आग लगभग दोपहर लगभग 1:00 बजे गांव के समीप रखें दर्जनों बिटोलो में आग लग गई जिसमें दर्जनों बिटोला जलकर स्वाहा हो गए ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आग बुझाने में नाकामयाब रहे क्योंकि आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी बाद में ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मुश्किल आग पर काबू पाया गया रमेश कसाना ने मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि  यदि  समय रहते थाना प्रभारी फायर ब्रिगेड की टीम को नहीं भेजते तो शायद किसानो की सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ सकती थी ग्रामीणों ने दनकौर थाना प्रभारी व फायर ब्रिगेड की टीम का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!