सिकंदराबाद तहसील में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया करेगा आंदोलन

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की सरकारी कॉलोनी में नीरज भड़ाना के आवास पर सिकंदराबाद तहसील में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान जी एवं नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव जी के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि जल्द ही बुलंदशहर जनपद में संगठन को मजबूत करने हेतु ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं प्रेमराज भाटी ने बताया कि सरकारी कॉलोनी में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया गया कि संगठन को मजबूत करने हेतु जनपद के सभी ब्लॉक एवं तहसील के साथ-साथ ग्राम स्तर पर संगठन के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है उन्होंने बताया कि लेखपाल कानूनगो एवं तहसील के अन्य कर्मचारी स्थानीय किसानों से उनके कार्य करने हेतु खुलेआम रिश्वत मांग कर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वादा भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द ही करप्शन फ्री इंडिया संगठन सिकंदराबाद तहसील में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगा।
इस दौरान- चौधरी प्रेमराज भाटी जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान विजयपाल प्रधान धीरसिंह भाटी झम्मन सिंह यादव दया प्रधान मलखान सिंह यादव बसंत भाटी राजकुमार पीलवान सूबेदार जितेंद्र सिंह उधम सिंह नीरज भड़ाना राकेश भाटी प्रमोद शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।