जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया ऐतिहासिक धरोहर कुतुब मीनार का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के कक्षा ६ से ८ तक के विद्यार्थियों ने १९ अगस्त २०२५ में दिल्ली स्थित ऐतिहासिक धरोहर कुतुब मीनार का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन धरोहरों और स्थापत्य कला से परिचित कराना था।
विद्यार्थियों ने वहाँ पहुँचकर विश्व प्रसिद्ध कुतुब मीनार, अलई दरवाज़ा, कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद, और अशोक स्तंभ जैसी ऐतिहासिक इमारतों को देखा। इन धरोहरों की सुन्दर नक्काशी, स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व ने बच्चों को गहराई से प्रभावित किया।
शिक्षकों ने बच्चों को कुतुब मीनार के निर्माण, उसकी ऊँचाई, स्थापत्य कला तथा उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इतिहास की इन अमूल्य धरोहरों को प्रत्यक्ष देखकर ज्ञान प्राप्त किया, जो केवल पुस्तकों से समझना कठिन होता है।
इस भ्रमण से विद्यार्थियों ने न केवल इतिहास और संस्कृति के बारे में सीखा, बल्कि उन्होंने अपने अंदर भारत की धरोहरों के प्रति गौरव और संरक्षण की भावना भी विकसित की।