बुलन्दशहर
गणपति महोत्सव में भक्ति गीतों की धूम ,दस दिन चलेगा महोत्सव

औरंगाबाद (बुलंदशहर )गणपति बप्पा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में संकीर्तन कर भक्तों ने अपने अराध्य गणपति को रिझाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।
ठाकुर सुनील सिंह के आवास पर गणेश चतुर्थी महोत्सव के उपलक्ष्य में गणेश जी का भव्य दरबार सजाया गया। भक्तों द्वारा हर सुबह हर शाम गणपति बप्पा की आरती कर भोग लगाया जा रहा है। गुरुवार को संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ठाकुर सुनील, संजय कुमार ,गगन कुमार , आदि ने भक्ति गीतों का मधुर संगीत मय गायन किया।
आरती उतार कर भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रमोद कुमार, ठाकुर कनिष्क, पवन कुमार, राजेन्द्र पंसारी, ग्रीस कुमार मैमू , गौरव कृष्णा, आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






