मोदी जी के जन्म दिन पर लगा सी एच सी लखावटी पर विशेष स्वास्थ्य शिविर
सांसद डॉ भोला सिंह ने किया फीता काट कर शुभारंभ ,प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना तमाम प्रशासनिक अधिकारियों सहित रहे मौजूद

औरंगाबाद (बुलंदशहर)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार परिवार अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता पखवाड़ा 17सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जिलाधिकारी श्रुति शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि भारत ने आप्रेशन सिंदूर से अपनी ताकत समूचे विश्व को दिखा दी है। हमारे वीर जवानों ने दुश्मन को उसके घर में घुसकर धूल चटाई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी पहली बार अपनी औकात नजर आ गई है उसके टैरिफ लगाने से हमारे देश में उसका कोई असर नहीं पड़ा है। सांसद डॉ भोला सिंह ने स्वदेशी अपनाओ की हिमायत करते हुए कहा कि हमारे देश वासियों को स्वदेशी वस्तुओं को ही इस्तेमाल में लाकर देश प्रेम का परिचय देना चाहिए ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने अनेक स्टाल लगाए जिनका आगंतुक अतिथियों ने निरीक्षण किया और विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्रीय जनता विशेष रूप से माताओं बहनों को अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराने और स्वस्थ रहने का आग्रह किया। नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभाग में संचालित लाभकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
विशेष एल ई डी पर प्रधान मंत्री की मध्य प्रदेश रैली का लाइव प्रसारण किया गया। नवजात शिशुओं द्वारा केक कटवा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया। बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।साथ ही सी एच सी पर पौधा रोपण कार्य मंत्री सांसद जिलाध्यक्ष आदि द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिलाधिकारी श्रुति शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सी डी ओ निशा ग्रेवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार एवं डॉ बसंत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह डा तहसीन रज़ा डॉ प्रेरणा सिंह डा मनीष डॉ विनीत कुमार डॉ मनोज कुमार डॉ अशोक कुमार सिंह ज़ावेद खान सर्विष्ठा देवी कुलदीप कुमार प्रीति मल्होत्रा अंकित शुभम् अंशुल डी एफ ओ डॉ हरेंद्र सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल