
औरंगाबाद (बुलंदशहर)मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत औरंगाबाद थाना मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं की दौड़ आयोजित की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और महिलाओं को सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
महिला उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को ग्रामीण स्टेडियम लखावटी में अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी की छात्राओं की एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की। इंटर कालेज की छात्राओं ने दौड़ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
मिशन शक्ति अभियान संयोजिका उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। सरकार ने तमाम योजनाएं बनाई हैं जो कि महिलाओं को सुरक्षा सहायता और सम्मान दिलाएगीं। अन्याय सहने से उसे बढ़ावा मिलता है अतः निडर होकर अपने सम्मान की रक्षा करें हर अन्याय का विरोध करें। अपने साथ होने वाली हर छोटी-बड़ी बात को अपने अभिभावकों माता पिता भाई गुरुजनों को निःसंकोच बतायें साथ ही उनकी सलाह पर अमल करें।
खुश्बू राजपूत ने छात्राओं को सुरक्षा टिप्स भी दिए और आत्मरक्षा हेतु विभिन्न आवश्यक सावधानियां बताईं। विभिन्न हैल्पलाइनों की जानकारी देते हुए उपयोग की विधि की विस्तृत जानकारी दी।
टीम में उप निरीक्षक नरेश कुमार उप निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह उप निरीक्षक संदीप कुमार कांस्टेबल आवेश कुमार कांस्टेबल सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल