दनकौर

बिलासपुर पीएचसी का स्थलीय पर्यवेक्षण एवं मण्डलीय समीक्षा के तहत निरीक्षण

बिलासपुर: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का स्थलीय पर्वेक्षण एवं मंडलीय समीक्षा बैठक तीन दिवसीय सम्पन हुआ। जिसके क्रम में 6 से 8 फरवरी तक जिले की सभी स्वास्थ्य इकाई पर शामली एवं सहारनपुर मंडल के मंडलीय स्तर अधिकारी द्वारा भ्रमण किया गया । जिसमें समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। टीम के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सेवाएं एवं स्वच्छता पर संतोष व्यक्त करते हुए और अधिक सुधार हेतु निर्देशित किया गया ।

बिलासपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का टीम डॉ कपिल ए सीएमओ सहारनपुर, बृजेश कुमार डीसीपीएम क़े साथ डॉ नारायण किशोर चिकित्सा अधीक्षक व अलोक सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ओपीडी रजिस्टर, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण करते हुए। विभिन्न खामियों को शासनादिशा निर्देशों के प्रति प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग आदि उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर एक एन एम, एच वी, वार्ड ब्वाय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!