शिक्षण संस्थान

जनपद स्तरीय बाल उत्सव में निखरी प्रतिभाएँ, बच्चों ने बिखेरा आत्मविश्वास

प्रगति 2026 'स्वाभिमान और सफलता की ओर ' के अंतर्गत जनपद स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम संपन्न

बालिकाओं के स्वाभिमान और सफलता का उत्सव बना प्रगति–2026

 बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक पहल

गौतम बुद्ध नगर: मीना मंच के अंतर्गत जनपद स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन  10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को उच्च प्राथमिक विद्यालय इटहरा, बिसरख में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के मार्गदर्शन में एवं जिला बालिका शिक्षा समन्वयक विनय प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चारों ब्लॉक से 60 छात्र-छात्राओ एवं 30 सुगमकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.शिवाकांत द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी ग्रेटर नोएडा कर कमल द्वारा हुआ।डॉ. आरती शर्मा, निदेशक, प्रज्ञा IAS अकैडमी, ग्रेटर नोएडा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरविंद पाठक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला/ब्लॉक बालिका शिक्षा नोडल/मास्टरट्रेनर को उनके विशेष कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आरती कुलश्रेष्ठ जिला नोडल, ज्योतिर्मयी पांडेय ब्लॉक दनकौर, महेश कुमार , अर्चना पांडेय ब्लॉक बिसरख तथा अनामिका शर्मा ब्लॉक जेवर ममता शर्मा मास्टर ट्रेनर ब्लॉक दादरी ,को उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता तथा सामाजिक जागरूकता का विकास करना था। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मेरे बदलाव की कहानी एवं पोस्टर मेकिंग की प्रतिस्पर्धा रखी गई थी। 60 बच्चों में से 10 बच्चों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के अंतर्गत किया गया। मेरे बदलाव की कहानी के विजेता रहे ,गोपी पीएम श्री कानीगढ़ी जेवर,रितु कंपोजिट विद्यालय वाजिदपुर बिसरख, अक्शा जूनियर हाई स्कूल शादीपुर हिडौली दादरी, प्रिया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चीती दनकौर, अंकित कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर,कॉमिक बुक निर्माण निर्माण में विजेता रहे

संध्या कंपोजिट विद्यालय छातंगा खुर्द जेवर,विजय लक्ष्‌मी कंपोजिट विद्यालय घोड़ी बछेड़ा दादरी,गौरी उच्च प्र० वि० लड्पुरा दनकौर, अवनी उच्च प्राथमिक विद्यालय परथला खंजरपुर, नीति कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दनकौर। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह चयनित छात्र-छात्राएं अब मंडल पर प्रतिभाग करेंगे।

रिपोर्ट-भगवत प्रसाद शर्मा

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!