बुलन्दशहर

पानी की टंकी बनी ईलना के ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल 

सड़कें खोद डाली, तीन साल में भी टंकी सूखी, प्यासे गांव वाले ,नव निर्मित टंकी रिस रही है। भृष्टाचार का बोलबाला 

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम ईलना में बनाई जा रही पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन कर रह गई है। तीन साल में भी टंकी सूखी है ग्राम की तमाम सड़कें खुदी पड़ी हैं। नव निर्मित टंकी में हाल ही में पानी भरा गया तो टंकी में जगह जगह से रिसाव शुरू हो गया। ग्रामीणों ने टंकी रिसाव का कारण टंकी निर्माण में घटिया सामग्री लगाये जाने और भृष्टाचार का बोलबाला बताया है।

प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को स्वच्छ जल मुहिया कराने के उद्देश्य से विकास खंड जहांगीराबाद तहसील स्याना के गांव ईलना में पानी की टंकी बनाने का काम किसी बौबी चौधरी नामक ठेकेदार को दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। तमाम सीसी रोड और नालियों में तोड़फोड़ करने से राह चलना भी दुश्वार हो गया है। टंकी निर्माण में घटिया सामग्री लगाये जाने से जगह जगह रिसाव हो रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत टंकी निर्माण कार्य लंबे समय से लटका चला आ रहा है। सड़कों नालियों की दुर्दशा हो गई लेकिन पानी आज तक भी नहीं मिला।

ठेकेदार का कहना है कि पैकिंग सूख गयी है जिसके कारण पानी रिस रहा है। टंकी एक साल पहले बना दी गई है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!