ग्रेटर नोएडा

नशे को ना, राष्ट्र निर्माण को हाँ—प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को दिखाई नई राह. 

मन की बात’ में मोदी का मंत्र—नशामुक्त युवा, सशक्त नारी और गौरवशाली इतिहास से बनेगा विकसित भारत

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा मण्डल के अंतर्गत सभी 137 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केन्द्र संयोजकों, महिला कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण में युवा शक्ति, नशामुक्त भारत, भारतीय इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को रचनात्मक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में लगाने का आह्वान किया। साथ ही कलाकारों, विद्यार्थियों और कंटेंट क्रिएटर्स से नशामुक्ति के संदेश को रचनात्मक माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने भारतीय इतिहास को नई पीढ़ी से जोड़ने तथा डिजिटल माध्यमों से अपनी गौरवशाली विरासत को जानने पर भी जोर दिया। ‘हर घर तिरंगा’ को उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की जनभावना का प्रतीक बताया।

महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सशक्त महिलाएं मजबूत परिवार और मजबूत समाज की आधारशिला हैं।

स्वस्थ युवा, सशक्त नारी, जागरूक नागरिक और राष्ट्र के प्रति समर्पित समाज—यही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है। ग्रेटर नोएडा मण्डल के सभी 137 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सफल आयोजन हमारे संगठन की सुदृढ़ कार्यशैली, अनुशासन और समर्पण का परिचायक है। मैं सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केन्द्रों के पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित नागरिकों और कार्यक्रम के संयोजक मुकेश दीक्षित जी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।

मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “आज आवश्यकता केवल नशे के विरुद्ध आवाज उठाने की नहीं, बल्कि युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार, नवाचार और राष्ट्रसेवा के अवसरों से जोड़ने की है। जब युवा शक्ति सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी, महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और नागरिक अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करेंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।”

रिपोर्टर भगवत प्रसाद शर्मा

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!