शिक्षण संस्थान

दनकौर डायट के प्राचार्य राज सिंह यादव जी के सेवानिवृत होने पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया सम्मान

दनकौर:उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर जी के नेतृत्व में उप शिक्षा निदेशक/जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दनकौर गौतम बुद्ध नगर के प्राचार्य श्री राज सिंह यादव जी के सेवानिवृत होने पर डायट कार्यालय में पहुँचकर शिक्षा विभाग में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और अविस्मरणीय योगदान के लिए बधाई देते हुए स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर मेरठ मण्डल के अध्यक्ष उमेश राठी ने उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी सेवानिवृत्ति एक प्रेरणादायी युग के समापन का प्रतीक है, जिसमें आपने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव लाए और अनगिनत लोगों को प्रेरित किया। आपकी दूरदर्शिता और मार्गदर्शन हमेशा हमारा पथ प्रदर्शन करेगा।सेवानिवृत्ति के इस नए अध्याय में,आपको स्वास्थ्य, सुख और भविष्य की नई उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर, मेरठ मण्डल के अध्यक्ष उमेश राठी, जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह नागर,मण्डल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संजय भाटी, दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!