बुलन्दशहर

डी जे की तेज आवाज कहर बनकर टूटी गांव परवाना में 

पक्का बौगा टूटकर बिखरा,दर्जनों लोग,बच्चे, बुरी तरह ज़ख़्मी एक बालक की हालत गंभीर 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)गांव परवाना में एक बरात में उस समय हड़कंप मच गया जब चार डी जे की तेज आवाज से एक पक्का बौगा धराशाई हो गया। मलबे में दब कर दर्जनों ग्रामीण व बच्चे ज़ख़्मी हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालने के बाद उपचार कराया एक बालक की दशा नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।

खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परवाना के रल्ली वाले जंगल में ब्रजमोहन की लड़की की बारात धमैडा से आई थी। मध्य रात्रि में बारात की चढ़त हो रही थी। बारात में शामिल चार डीजे में तेज आवाज की होड़ लगी हुई थी। तेज आवाज और घरघराहट से सांस लेने तक में परेशानी हो रही थी लेकिन डी जे वाले अपनी धुन में मस्त होकर तेज आवाज को और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। तेज आवाज और घरघराहट कंपन से अचानक सुरेश जाटव का पक्का बौगा धराशाई हो गया।

बौगें के मलबे में दर्जनों घराती बरातीऔर दर्शक दब गए। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने दौड़ कर मलबे में फंसे लोगों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायल हुए लोगों में शिवा, राजू ,निर्देश,प्रिंस कुमार सम्राट पिंदर आदि शामिल रहे। प्रिस पुत्र रिंकू की हालत नाज़ुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला रफा-दफा कर दिया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!