दनकौर

शहीद दिवस पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

दनकौर: सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कैंप कार्यालय पर शहीद दिवस के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर व जिला उपाध्यक्ष कुलबीर भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को अमूल्य बताया। मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि शहीदों का त्याग और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए। वहीं कुलबीर भाटी ने कहा जिस तरह क्रांतिकारियों ने भारत को आजाद कराया आज उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन लड़ाई लड़ रहा है।। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर देशभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बलराज हुन, राकेश नागर, कुलबीर भाटी, मुकेश कसाना, रविन्द्र नागर, राकेश बंसल, देवेंद्र प्रधान, विजयपाल मास्टर, ओमपाल कसाना, तेजवीर चौहान, आकाश नागर, रामपाल मास्टर, सुखबीर नागर, सुदेश नागर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!