दनकौर

सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर ने किया परीक्षा फल घोषित

दनकौर:विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संबद्ध शिशु शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर में आज सत्र 2025-2026 का परीक्षा फल घोषित किया गया, प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि मां सरस्वती जी के समक्ष पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष श्री संदीप मांगलिक जी ने दीप प्रज्ज्वलित किया,

समाज सेवा और समाज को सुसंस्कृत बनाने के लिए विद्या भारती के लक्ष्य को प्राप्त करने लिए सरस्वती शिशु मंदिर दनकौर में भैया बहिनों का परीक्षा फल घोषित किया सर्वश्रेष्ठ आदर्श छात्रों को अनुशासन प्रिय छात्र को  संदीप मांगलिक जी ने पुरस्कृत किया सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को BDRD सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज दनकौर के प्राचार्य श्री जय प्रकाश सिंह जी ने पुरुस्कृत किया,

कक्षा में प्रथम छात्रों को अनिल मांगलिक जी ने पुरस्कृत किया प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल ने भी छात्रों को पुरस्कार दिए BDRD सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज दनकौर के प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन किया,

प्रबंध समिति के अध्यक्ष  अनिल कुमार गोयल जी ने भी छात्रों को बताया कि छात्रों को अनुशासन प्रिय होना चाहिए जीवन में सफलता के लिए परिश्रम करना चाहिए आशीर्वाद दिया प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने आगामी  सत्र 2026-2027 की सूचना दी और नये प्रवेश के बारे में विस्तार से बताया तथा जानकारी दी सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम की पूर्णिता हुई,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!