एनएसएस (NSS) कैंप शिविर में महिला सशक्तिकरण के बारे मे छात्राओं को आत्म निर्भर बनने की दी गई जानकारी

डूंगरपुर रीलखा गांव में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का सात दिवसीय एनएसएस कैंप दूसरे दिन जारी रहा , गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 50 छात्रों द्वारा डूंगरपुर गांव में किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में उनके गांव में सात दिवसीय एनएसएस (NSS) कैंप शिविर आज दूसरे दिन भी जारी रहा आज के शिविर में डॉ उपासना सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुई उन्होंने आज के शिविर में महिला सशक्तिकरण के बारे मे छात्राओं को विस्तार से आत्म निर्भर बनने की जानकारी उपलब्ध कराई
प्रोफ़ेसर को डॉ ताशा सिंह परिहार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक भावना का विकास करना है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और ग्रामीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस शिविर की हेड कोऑर्डिनेटर आस्था श्रीवास्तव व मनीषा शर्मा हैं मैनेजमेंट हेड सीनियर छात्र अनुज भाटी एवं अमन शर्मा छात्रों की देख रेख में बहूत ही अनुशासन में अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं,






