शिक्षण संस्थान

विद्युत अभियांत्रिकी विभाग, GNIOT द्वारा औद्योगिक visit का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा : GNIOT के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 7 अप्रैल 2026 को Adroit Controls Pvt. Ltd., फरीदाबाद के लिए एक Industrial Visit का सफल आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।

Visit के दौरान छात्रों ने एल.टी. ( LT) स्विचगियर पैनलों के निर्माण तथा औद्योगिक ऑटोमेशन कंट्रोल पैनल्स और ड्राइव्स के उत्पादन की प्रक्रिया को निकट से समझा। इसके साथ ही, उन्हें ऑटोमेशन इंडस्ट्री में इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल के अनुप्रयोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर भी मिला, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई।

विभाग, Prof. (Dr.) Dhiraj Gupta (निदेशक, GNIOT) के सतत सहयोग एवं Prof. (Dr.) Seema Arora (विभाध्यक्ष, विद्युत अभियांत्रिकी) के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करता है। इस भ्रमण में छात्रों के साथ विभाग के समन्वयक श्री राहुल द्विवेदी एवं डॉ. गीतिका असवानी भी उपस्थित रहे।

Industry exposure के प्रमुख परिणाम

• छात्रों ने औद्योगिक ऑटोमेशन, एल.वी. स्विचगियर ( Low Voltage Switchhear) तथा कंट्रोल गियर असेंबली के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

• कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ने की समझ विकसित हुई।

रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!