श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में मंगल पांडे बलिदान दिवस बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया

दनकौर:आज श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में मंगल पांडे बलिदान दिवस बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश वत्स एवं उपप्रचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मंगल पांडे के जीवन, उनके साहस और देश के प्रति उनके अद्वितीय बलिदान पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. राजीव पांडे एवं पिंटू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मंगल पांडे के योगदान को याद किया और उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त आचार्यगण व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महान क्रांतिकारी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अंत में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।






