ग्रेटर नोएडा

जब तक सुधार नहीं होगा संघर्ष जारी रहेगा-अरुण नागर

ग्रेटर नोएडा:आज छात्र अधिकार संघ के संस्थापक अरुण नागर ने मंगलमय इंस्टिट्यूट के द्वारा हो रहे छात्रो के साथ शोषण के ख़िलाफ़ जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया ।

अरुण नागर पीछे कई साल से इनकी पोल वीडियो के माध्यम से खोल रहा है । खाने में कीड़े भी पिछले दिनों निकले थे कॉलेज में फ़ूड इंस्पेक्टर भी आए थे ।

कुछ कोर्स जैसे एम बी ए प्लस प्लस, बी बी ए प्लेटिना और बी टेक एडवांस अपनी तरफ़ से बना रखे है अरुण नागर ने आर टी आई द्वारा चौ चरण सिंह यूनिवर्सिटी ओर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से जवाब माँगा था उनकी तरफ़ से साधारण कोर्स की मान्यता है-एम बी ए,बी बी ए,बी टेक। इन कोर्सेस में दो गुना फीस लेकर कोई प्लेसमेंट नहीं लाखो की फीस लेकर नौकरी सिर्फ कॉल सेंटर में मिलती है हॉस्टल में सफ़ाई नहीं काला पानी मिलता है इतना सारी परेशानियों का सामना बच्चों को करना पड़ रहा है ।डी आर सी सी वाले छात्रो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है अरुण नागर का कहना है जब तक सुधार नहीं होगा लड़ाई जारी रहेगी ,

रिपोर्ट-घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!