बुलन्दशहर

आर के पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विशेष आयोजन 

पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाया जागरूकता अभियान 

औरंगाबाद (बुलन्दशहर)आर के पब्लिक स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक शाहिद अली और प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में शाहिद अली ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुकता अभियान चलाने की अपील की। प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने कहा कि पृथ्वी हमारा एक मात्र घर है इसकी सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होने बच्चों को पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम-से-कम करने और जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया।

सभी शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं और तमाम स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुकता अभियान चलाने का प्रण लिया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!