ग्रेटर नोएडा

करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को नियमित विद्यालय समय के दौरान करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान करना तथा उनके भविष्य संबंधी निर्णयों को सुदृढ़ बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों, उभरते करियर अवसरों तथा आधुनिक रोजगार प्रवृत्तियों से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी रुचियों, क्षमताओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विद्या मंदिर क्लासेज, ग्रेटर नोएडा के सेंटर हेड श्री धीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारण, सतत परिश्रम एवं सही दिशा में प्रयास करने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है, ताकि वे अपने करियर को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!