पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न

ग्रेटर नोएडा:चौधरी विजेंद्र सिंह प्रदेश संरक्षक की अध्यक्षता में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बुलंदशहर की एक समीक्षा बैठक क्वालिटी कैफेटेरिया आयोजित की गई जिसका संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया ,
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने जिले की टीम, नगर की टीम द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा ली और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 30 तारीख को व्यापारियों की होने वाली मासिक बैठक के लिए अपनी जो भी शिकायतें व परेशानी है उनको अवगत कराये ताकि मीटिंग में उन समस्याओं का समाधान कराया जा सके 
नगर प्रभारी विजय गुप्ता से कहा कि बची हुई नगर के बाजारों में व्यापार मंडल की इकाई के गठन जल्द से जल्द किया जाए
जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने उपस्थित सभी पदाधिकारी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मीटिंग में भाग लेने के लिए कहा
चौधरी विजेंद्र सिंह ने मासिक बैठक में सभी पदाधिकारी कीभारी उपस्थिति कोदेखकर कहा कि हमें हमेशा इसी तरह एकता बनाए रखनी है और किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी होने पर हमें उसके साथ मजबूती से खड़ा रहना है
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, जिला संगठन मंत्री कपिल गोयल, विकास बंसल, जिला उपाध्यक्ष सौरव गर्ग,अजय गोयल ,विश्वास सिंघल, हितेश आनंद, पियूष बंसल, नवीन बंसल, सुमित मित्तल, जिला प्रचार मंत्री अभय चंद्र,जिला ऑडिटर CA आयुष बंसल, जिला मंत्री दीपक अग्रवाल, लाजपत पुरी सर्रक्षक संदीप भूटानी, अध्यक्ष दर्पण अरोड़ा, संदीप बग्गा, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे,
रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






