बुलन्दशहर

गाड़ी खराब होने के बाबजूद वैकल्पिक व्यवस्था से हुआ उपभोक्ताओं को गैस वितरण 

गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को मिले 366 गैस सिलेंडर

औरंगाबाद( बुलंदशहर)एच पी गैस एजेंसी संचालकों द्वारा नियमित गैस वितरण से कस्बे में गैस किल्लत अब खत्म होने लगी है। गुरुवार को 366 उपभोक्ताओं ने एजेंसी के गोदाम से गैस सिलेंडर हासिल किए।

गुरुवार को एजेंसी पर गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी। लेकिन गैस गाड़ी समय पर नहीं आ सकी। यह ज्ञात होने पर कि गाड़ी रास्ते में खराब हो गई है गैस एजेंसी संचालकों के हाथ पांव फूल गए। उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर छोटी गाड़ियों से गैस सिलेंडर मंगा कर उपभोक्ताओं को गैस वितरण शुरू किया गया। एजेंसी मालिक बीरपाल सिंह ने दावा किया कि गुरुवार को एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे हर वैध उपभोक्ता को सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। एक भी उपभोक्ता को बिना सिलैंडर दिये वापस नहीं लौटाया गया है।

सुचारू नियमित गैस उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत मिली है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!