
औरंगाबाद (बुलंदशहर)अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में “”आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस सभी के लिए “” विषयक सात दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। समापन समारोह का वर्चुअल शुभारंभ डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शशिकांत शाह ने बतौर मुख्य अतिथि किया। अपने संबोधन में उन्होने प्रतिभागियों को ए आई के वर्तमान दौर की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने ए आई का परिचय देते हुए उसके आधार भूत ज्ञान और प्राचीन इतिहास को भी बताया।
प्रतिभागी अंजलि ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि ए आई वर्कशॉप के माध्यम से उन्होने ए आई की मूलभूत जानकारी मिली। जे वी बड़ौत के शोधार्थी अंशुल कुमार ने इस कार्यशाला की सार्थकता पर खुशी जाहिर की। एकता पाल ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कार्य शाला को अत्यंत उपयोगी करार दिया। उन्होने यह भी बताया कि किस प्रकार ए आई का प्रयोग वो अपने एकेडमी वर्क में कर रही हैं।
विदित हो कि इस सात दिवसीय कार्यशाला का वर्चुअल शुभारंभ महाविद्यालय लखावटी के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने किया था और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो निशा चौधरी ने शुभाशीष दे सभी को सफलता की शुभकामनाएं दीं थीं।
समापन समारोह का संचालन डॉ मनीष मिश्रा ने किया। डॉ रामजी द्विवेदी ने सात दिवसीय कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ पंकज कुमार ने वर्चुअल प्लेटफार्म पर उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सात दिवसीय कार्यशाला में प्रोफेसर भीष्म सिंह, डॉ लाल बाबू, डॉ ऋषभ कुमार डॉ गुनीत, नवीन कुमार,प्रिंस, डॉ दिव्या बाला पाठक डॉ विशाखा मिश्रा डॉ रवि शेखर सिंह अभय कुमार श्रीवास्तव राहुल भाटी पुष्पेन्द्र मलिक, आदि ने विचार रखे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






